Thursday

मृदुल जोशी और उनकी कविता माँ मुझे आने दे !

                     मृदुल जोशी और उनकी कविता माँ मुझे आने दे !


लेखिका परिचय- मृदुल जोशी का जन्म सन् 1960 में उत्तराखंड में हुआ था । इनकी रचनाओं का विषय नारी चेतना है।इनकी मुख्य रचनाएं हैं –गुम हो गए अर्थ की तलाश में और समकालीन हिन्दी काव्य में आम आदमी आदि है । 

                            शब्दार्थ

1. आँगन – front door

2. सन्नाटा- silence

3. पसरा – prolong

4. सिलवट – घुमाना fold

5. झिल मिलाना – रह रह कर चमकना shine (twinkling)

6. किलक – किलकारी out cry , a sound of joy

7. ठुमक – ठसक भरी हुई चाल the act of walking in a grace manner

8. बिखरना – तितर बितर होना to be dispersed

9. उद्दंडता – अखड़पन arrogance

10. सदी – शताब्दी century


                    अर्थग्राहता – प्रतिक्रिया

(अ) प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

1. ‘माँ मुझे आने दे’ कविता आपको कैसी लगी और क्यों ?

उत्तर-माँ मुझे आने दे!” कविता मुझे बहुत अच्छी लगी। क्योंकि इस कविता में एक अनदेखी बिटिया अपनी माँ को बताती है की जन्म लेने के बाद वह क्या -क्या करेगी ।


2. ‘भ्रूण हत्या एक सामाजिक अपराध है’। क्या भ्रूण हत्या का दहेज प्रथा से संबंध है ? विषय पर चर्चा कीजिए ।

उत्तर- स्त्री के गर्भ में बेटियों को मारना भ्रूण हत्या कहलाती है । यह भ्रूण हत्या समाजिक मानवीय अपराध है । बदलते विचार अनेक समाजिक विषमताओं के कारण आज समाज में भ्रूण हत्याएं अधिक दिखाई दे रही हैं । ऐसी हत्याएं सम्पन्न होने में दहेज प्रथा का भी प्रमुख स्थान है । बेटी के विवाह के समय वर को दी जाने वाली धन वस्तु दहेज कहलाती है ।


(आ) पाठ पढ़िए । प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

1. इस कविता की कवयित्री क्या कहना चाहती हैं ?

उत्तर- इस कविता में कवयित्री भ्रूण हत्याओं को रोकना तथा समाज निर्माण में स्त्री का महत्व को बताना चाहती है ।


2. माँ के लिए बेटी क्या क्या करना चाहती है ?

उत्तर- माँ के लिए बेटी घर का सन्नाटा दूर करना तथा अपनी माँ ले कष्टों को दूर कर घर को रोशनी में चमकाना चाहती है ।


अभिव्यक्ति – सृजनात्मकता  

(अ) माँ मुझे आने दे कविता समाज की किस स्थिति के बारे में बताती है ? लिखिए ।

उत्तर- माँ मुझे आने दे कविता में समाज में स्त्री के प्रति हो रहे अन्याय के बारे में बताया गया है ।


(आ) “भ्रूणहत्या एक समाजिक, मानवीय अपराध है”। अपने विचार लिखिए ।

उत्तर- “भ्रूणहत्या एक समाजिक, मानवीय अपराध है”। क्योंकि समाज में स्त्री और पुरुष का समान महत्व है ।ऐसे ममतामयी बेटी को आने न देना महापाप है जो माफी योग्य नहीं है ।


(इ) इस विषय पर किसी महिला का साक्षात्कार लेने के लिए एक प्रश्नावली तैयार कीजिए ।

उत्तर-1. क्या आप बेटी को चाहती है ?

   2. आप बेटी को क्यों नहीं चाहती  ?

   3. समाज निर्माण में क्या आप बेटी और बेटे को समान महत्व देती है ?

   4. क्या आप भ्रूण हत्याओं का समर्थन करती हैं ?

   5. आप भ्रूण हत्याओं को रोकने का क्या सुझाव देंगी ?

 

(ई) समाज के निर्माण में स्त्री और पुरुष दोनों का समान महत्व है । इस पर अपने विचार लिखिए ।

उत्तर- समाज में स्त्री और पुरुष का समान महत्त्व है । समाज में शक्ति के दो रूप हैं । दोनों में स्त्री की तुलना देवी से की गई है । ऐसा कहा जाता है कि जहां नारी होती है वहाँ देवता बसते है । नारी के बिना समाज की कल्पना असंभव है । समाज निर्माण व विकास में दोनों का समान महत्व है ।

 

                           भाषा की बात

(अ) कोष्ठक में दी गई सूचना पढ़िए और उसके अनुसार कीजिए ।

1. खुशबू , समुंदर , दंभ (पर्यायवाची शब्द लिखिए।)

खुशबू- सुगंध, महक, सुरभि ।

समुंदर- समुद्र, सागर, रत्नाकर

दंभ- गर्व, घमंड, अहंकार, अकड़

 

2. सदी, मोती, किस्सा (वचन बदलिए।)

सदी – सदियाँ

मोती- मोती

किस्सा- किस्से

(आ) सूचना पढ़िए और उसके अनुसार कीजिए।

1. मोती-सीपी (विग्रह कर समास पहचानिए।)

मोती और सीपी द्वंद्व समास


 2. उद्दंडता, विशेषता, कोमलता, मधुरता (ता प्रत्यय का प्रयोग समझिए । तीन और शब्द बनाइए ।

उत्तर- मानवता , सरलता कोमलता ।


(इ) कविता से तीन भाववाचक संज्ञा शब्द ढूंढकर लिखिए ।

उत्तर- मानवता, उद्दंडता, कोमलता।


(ई) रुखीला, अकड़ीला जैसे शब्दों में “ईला” प्रत्यय है । इसी तरह के दो शब्द लिखिए ।

उत्तर- चटकीला, चमकीला ।

No comments:

Post a Comment

If you have any doubt.please let me know.

क्रिया

क्रिया की परिभाषा जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है उसे क्रिया कहते है। जैसे-   पढ़ना , खाना , पीना , जाना इत्यादि...