Showing posts with label स्वतंत्रता दिवस 2023. Show all posts
Showing posts with label स्वतंत्रता दिवस 2023. Show all posts

Tuesday

स्वंत्रता दिवस 2023

                          स्वतंत्रता दिवस 2023

                   

15 अगस्त सभी भारतीय नागरिकों के लिए वह विशेष दिन है जब भारत ब्रिटिश शासन के राज से मुक्त हुआ था। 15 अगस्त भारत देश का एक राष्ट्रीय पर्व है जिसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

भारत में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई तब से शुरू हुई जब एक ब्रिटिश अधिकारी ने भारतीय क्रांतिकारी मंगल पांडे को गोली मारी, 1857 से 1947 तक यह लड़ाई चलती रही जिसके पश्चात कड़े संघर्षों के बाद से भारत को 15 अगस्त सन 1947 को गोरो के राज से आजादी मिली।

देश को आजादी दिलाने के लिए कई भारतीय क्रांतिकारी सेनानियों ने अपने बलिदान दिए है तब जाके यह आजादी भारत को मिली है।

भारत को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में प्रमुख रूप से :- महात्मा गांधी, मंगल पांडे, बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस, लोक मान्य तिलक, लाला लाजपत राय,चंद्रशेखर आजाद एवं खुदीराम बोस आदि शामिल थे।

आजादी की लड़ाई के लिए भारत में कई प्रकार के आंदोलन चलाये गए जिसमें से अंग्रेजो भारत छोड़ो प्रमुख था। कड़े संघर्षो और ब्रिटिश शासन से अत्याचारी सहने के बाद भारत को यह आजादी मिली है।

                  "दिन वो आज आया है

               तिरंगा खुलकर मुस्कराएगा है

              तोड़ कर पराधीनता की बेड़ियों को

              देखो ध्वज कैसे फहराया है।"

15 अगस्त के दिन हर साल भारत के प्रधानमंत्री ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करते हैं। स्कूलों व सरकारी दफ्तरों पर भी तिरंगा फहराया जाता है। राष्ट्रगान गया जाता है। हर जगह देशभक्ति के गीत सुनाई पड़ते हैं, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी दिल्ली तथा सभी सरकारी भवनों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संबोधन देते है।

देश को आजाद हुए कई दशक बीत चुके हैं और इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपनी धाक जमा चूका है। साइंस टेक्नोलॉजी आर्थिक शिक्षा साहित्य खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है चंद्रयान-3 इसका बहुत बड़ा प्रमाण है विकास के हर क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ चुका है। आज दुनिया भारत की ओर देख रही है।15 अगस्त सभी भारतीयों के लिए सौभाग्य का दिन है।

            "सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा

             हम बुलबुले है इसके

             ये गुलसिता हमारा

            सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।।"


प्रेमचंद और उनकी कहानी ईदगाह

                                               प्रेमचंद और उनकी कहानी ईदगाह  कवि परिचय                प्रेमचंद का जन्म सन् 1880 काशी में ल...